हलधरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप लगाकर तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के अनुसार इटौरा सिहोर डांड़ निवासी राजेश यादव ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे उसका भाई सोनू यादव (24) बाइक से दूध बेचने जनपद मुख्यालय के लिए जा रहा था। जब सिहोर डांड़ बंधे पर पहुंचे तो तीन लोग अपने अज्ञात साथियों के साथ उससे मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि हमलावरों में एक ने उसके ऊपर तमंचा से गोली चलाई। थानाध्यक्ष हलधरपुर जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है। संवाद