फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के दो करोड़ के दो मकान कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बरामदपुर मंसूरपुर निवासी दो भाइयों के अवैध धन से गांव में बने दो करोड़ के दो मकानों को जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी मुहम्मद तैयब और मुहम्मद तालिब ने अवैध धन से गांव में अपना-अपना मकान बनवाया है। इन दोनों मकानों की कीमत लगभग दो करोड़ है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की सुनवाई बाद जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर रविवार को दोनों भाइयों के मकानों की कुर्की की गई। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश ने बताया कि अवैध धन संपत्ति खरीदने वाले, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की अवैध तरीके से अर्जित धन से खरीदी गई चल अचल संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्की कार्रवाई के दौरान कोतवाल शैलेश सिंह और दर्जनों पुलिस कांस्टेबल, महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें