फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल उड़ाए साढ़े 23 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट कस्बे के एक एटीएम से रुपये निकालने गए एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर ठगों ने साढ़े 23 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा निवासी श्रीराम यादव 10 जुलाई को यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। इससे पहले एक युवक एटीएम कक्ष के अंदर तथा दूसरा बाहर मौजूद था। युवक ने श्रीराम से पहले धनराशि निकालने की बात कही और बगल में खड़ा हो गया। श्रीराम यादव ने दस हजार रुपये निकाले और बाहर निकलने लगे। इतने में उचक्के ने श्रीराम के हाथ में धक्का दे दिया जिससे उनका कार्ड नीचे गिर गया। युवक ने झटके से कार्ड बदल कर उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। वह कार्ड लेकर घर चल दिए। जब वह कुसुम्हा पहुंचे तो उनकी मोबाइल पर बैंक खाते से 23500 रुपये निकलने का मैसेज आया तो उनके होश ही उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर एटीएम कार्ड बंद कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें