फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में कहीं बूंदबांदी तो कहीं बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रविवार को अपराह्न बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकाें मेें हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं बारिश हुई। रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रही। हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सिर पर टोपी लगाने को विवश हो गए। मौसम में बदलाव से किसान चिंतित दिखे।
विज्ञापन

कई दिनों से धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि रविवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखा। तड़के से ही सर्द हवा चलने चलने के चलते लोग घरों से देर से निकले। सुबह धूप निकली, लेकिन पूर्वाह्न लगभग 10 बजे से धूप छांव होती रही लोग गर्म कपड़ों मेें पैक रहे। अपराह्न बाद मौसम ने एकाएक करवट बदला। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। रुक-़रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सिर पर टोपी लगाने को विवश हो गए।
तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। किसानों की माने तो जनवरी में लगातार कोहरा पड़ने से आलू, प्याज, दलहनी, तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश होने की स्थिति में एक बार फिर नुकसान होना तय लग रहा है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था नेफोर्ड के जिला प्रभारी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि अभी हल्की बौछार पड़ी हैं। फसलों पर असर नही पड़ा है। तेज बारिश होने की स्थिति में दलहनी, तिलहनी तथा आलू फसल पर असर पड़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। फसल में रोग के लक्षण मिलने की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
फतहपुर मंडाव मधुबन तहसील क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब आठ बजे से आसमान में बादल छाए छाए रहे। अपराह्न बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। क्षेत्र के किसान निर्भय सिंह, राजकुमार यादव, राजू जायसवाल, रामनरायन राजभर, रामभवन का कहना है कि प्रकृति के कहर से दलहनी तथा तिलहनी फसल घर आना मुश्किल लग रहा है।
घोसी स्थानीय तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार की शाम को रिमझिम बारिश एवं हवा के चलते गलन और ठंड में इजाफा होने से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।

04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें