फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को मदद का दिलाया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा (मऊ)। क्षेत्र में बाढ़ कि विभीषिका झेल रहे दर्जनों गांवो का रविवार को समाजसेवी ज्ञानेश शुक्ल उर्फ ज्ञानी ने दौरा कर पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। समाजसेवी ने मोहम्दाबाद सिपाह, हरधौली, चकभगवान दास, रेयाव, भुवनचक, लामी, तारनपुर, कादीपुर सहित दर्जनों गांवों में पानी से घिरे लोगों के बीच जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उन्हें शासन प्रशासन से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी स्तर पर भी लोगों की हरसंभव मदद करते हुए शीघ्र राहत सामग्री पहुंचायेंगी। समाजसेवी ज्ञानेश शुक्ल उर्फ ज्ञानी ने कहा कि किसानों को राहत सामग्री के साथ ही बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। जो लोग बाढ़ से बेघर एवं विस्थापित हुए हैं उन्हें शीघ्र गृह क्षति मुआवजा का भुगतान किया जाए। प्रभावित किसानों का फसल ऋण एवं भू-लगान माफ किया जाए। इस दौरान राजेश राय, संजय शुक्ला, दुर्गा मिश्रा, रामाश्रय यादव, दुर्गविजय मिश्रा, कमलेश मौर्य, नेब्बू चौहान, चंद्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें