घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सहायक शिक्षक के नाम से बैंक ने 10 लाख रुपये का लोन पास कर दिया है। 24 हजार रुपये भी साइबर ठगों ने खाते उड़ा दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक शिक्षक का एचडीएफसी बैंक की घोसी ब्रांच में खाता है। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है। अप्रैल में किसी काम से बैंक पहुंचने पर पता चला कि पांच-पांच लाख रुपये के दो लोन उनके नाम से पास हो गए हैं। उनके खाते से किसी ने धोखाधड़ी कर 24 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस संबंध में अप्रैल में ही साइबर सेल को सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब बैंक के कर्मचारी लोन का पैसा जमा करने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।