फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 18 ग्राम पंचायतों में प्रशासक बनाए गए सहायक विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 11 विकास खंडों के 18 ग्राम पंचायतों में प्रशासक सहायक विकास अधिकारियों को बनाया गया है। यह निर्णय संबंधित ग्राम पंचायतों के अस्थाई संचालन के कारण लिया गया है। शासन के निर्देश पर 26 मई को कार्यकाल पूर्ण होने के बाद संबंधित ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाया गया है। लेकिन, वह नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। वहीं, जनपद के 18 ग्राम पंचायतों विभिन्न कारणों से ग्राम प्रधान की जगह समितियां काम कर रहीं थीं। वजह इनमें किसी की मौत हो चुकी है तो किसी के खिलाफ अनियमितता का आरोप है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में विकास की बागडोर सहायक विकास अधिकारियों को सौंप दी गई है। इनमें सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमेश यादव को बक्शा के पिपरी और मछलीशहर के छाछो गांव का प्रशासक बनाया गया है। सहायक विकास अधिकारी अवधेश नरायन को रामनगर के दामोदरा, महराजगंज के इब्राहिमाबाद, घुसकुरी, बनवारीपुर का प्रशासन बनाया गया है। इसी तरह सहायक विकास अधिकारी राम कृष्ण यादव को सुइथाकलां के जुनेदपुर, करंजाकला के खम्हौरा और शाहगंज के मानीकला ग्राम पंचायत का प्रशासन बनाया गया है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रजनीश पांडेय को बदलापुर ब्लाक के सुतौली, पट्टीदयाल, खुटहन के मरहट का प्रशासक बनाया गया है। जबकि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप कुमार को बरसठी विकास खंड के महमदपुर, भदराव, और मड़ियाहूं के भरथानी ग्राम पंचायत का प्रशासक बनाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह व्यवस्था तत्काल रूप से प्रभावी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें