फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दो पक्षों में पथराव, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर नहर स्थित सोनकर बस्ती में आपसी विवाद के बाद हुए पथराव में बिखर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर की सोनकर बस्ती में रविवार की रात 9 बजे आपसी विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से आधे घंटे तक ईंट पत्थर चले। जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। लेकिन कई लोगों के घरों पर लगे सीमेंट शीट क्षतिग्रस्त हुए तो एक व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे गए सामान नष्ट हो गए। जिस युवती की शादी होनी है, पथराव में उसे भी चोटें आ गईं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। सोनकर बस्ती में देर शाम को दो लोगों के बीच मांस और मछली बेचने से होने वाली दुर्गंध को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। एक पक्ष का एक किशोर इस बीच आ गया। जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। इसे लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और पथराव होने लगा। सूचना पर रानीपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर खुरहट पुलिस चौकी प्रभारी राजन मौर्य ओर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही पथराव कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पथराव से एक पुलिस कर्मी को भी चोटें आईं। पुलिस ने मौके से पांच बाइकें कब्जे में लीं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के तीन तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें