मधुबन। थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जबरन दीवार गिराने और विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। देवंती की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांव निवासी अच्छेलाल, रामजीत, कतवारू, कोकिल, रंजु और गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बीते 24 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे विवादित भूमि पर पहुंचे और जबरन दीवार गिराने लगे। जब उनकी बेटी बबिता यादव ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो सभी ने उसे दौड़ा लिया और जबरन घर में घुस आए। उनकी बेटी सरिता, संगीता और बबिता को घर से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिए।