फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानदेय की मांग को लेकर आशाओंं ने सीएचसी पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को बकाये मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सीएचसी के मुख्य गेट और आकस्मिक केंद्र पर तालाबंदी कर दिया। जिसके चलते पूरे दिन तक चिकित्सा सेवा प्रभावित रही। यहां तक की आकस्मिक कक्ष में भी ताला बंदी से मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ देर बाद चिकित्सा अधीक्षक और आशाओं के बीच बात के बाद आपात कक्ष खुलवाया गया। इसके बाद मरीजों का उपचार किया गया। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनीयों ने प्रोत्साहन राशि हटाकर निश्चित मानदेय देने की मांग की। इसमें आशा बहुओं का मानदेय 18 हजार रुपये आशा संगिनी का 24 हजार रुपये की करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल से लेकर अभी तक आशा आज भी स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओंं को लेकर गांव में घर-घर जाकर काम करती हैं। लेकिन पूरे मनोयोग से काम करने के बाद भी आशा को भरण पोषण के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में साधना गिरी, चिंता तिवारी, रीमा सिंह, पुष्पा यादव, पूनम पाल, संजू यादव, सुशीला यादव, चिंता देवी, रीना राय, रीता यादव, अनसुईया देवी, बबली चौरसिया दर्जनों आशाएं मौजूद रहीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आशाओं ने वार्ता कर इमरजेंसी कक्ष खुलवाया गया, इसके बाद वहीं पर आने वाले मरीजों के साथ अन्य मरीजों का भी उपचार किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी पर रोजाना आते हैं 200 मरीज
कोपागंज सीएचसी पर नगर पंचायत कोपागंज के साथ आस-पास के गांवों के करीब दो सौ मरीज रोजाना उपचार के लिए आते हैं। सुबह नौै बजे सीएचसी खुलने के बाद करीब साढ़े 12 बजे तक मरीज परेशान रहे। दोपहर बाद जब आपात कक्ष खुला तो मरीजोंं का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें