फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटों और तीन अज्ञात सहित आशा पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। पुलिस ने पीएचसी में सरकारी लेबर रजिस्टर से साक्ष्य मिटाने और विरोध करने पर महिला चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर आशा, उसके दो बेटों और तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 20 जनवरी को महिला चिकित्सक डॉ. हरजोत पांडेय अपने कार्यालय में महिला मरीजों को देख रही थीं। इसी दौरान लखनौर की आशा मंजू यादव लेबर रजिस्टर को फार्मासिस्ट के पास ले जाकर उसमें दर्ज आकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने लगी। महिला चिकित्सक ने आशा को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि आशा अपने दो पुत्रों एवं तीन अज्ञात लोगों को बुला कर जबरदस्ती लेबर रजिस्टर से साक्ष्य हटाने लगी। इसी बात को लेकर तीनों महिला चिकित्सक से अभद्रता करने लगे। ऐसे में वहां अफरातफरी मच गई। चिकित्सक के तहरीर पर पुलिस ने आशा सहित चार के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा, साक्ष्य मिटाने और जान मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें