फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए 27 स्कूलों से आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों, कॉलेजों में छठवीं से 10वीं कक्षा में विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए पंजीकरण शुरू होने के 44 दिन बाद भी सिर्फ 27 स्कूल, कालेजों के 135 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया है। जबकि ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग से 292 कंपोजिट विद्यालय, 159 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध स्कूल संचालित हो रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग के तहत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन की ओर से कक्षा छह से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गई है। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का चयन होने पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
मंडल, राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विदेश यात्रा का भी अवसर मिलता है। विभाग की तरफ से ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों की तैनाती तो कर दी गई है।
विज्ञापन

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से चल रही है, लेकिन अभी तक 20 माध्यमिक विद्यालय और सात बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 135 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आला अधिकारी शत प्रतिशत विद्यालयों के पंजीकरण होने का दावा कर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।


इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण कराने की रफ्तार तेज करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। नोडल अधिकारियों से विद्यालयवार रिपोर्ट मांगी गई है। - रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें