मऊ में शासन से पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आनलाइन संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त जनपद में कार्यरत संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि 10 जून 2021 से 17 जून 2021 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 25 जून, 2021 तक अपराह्न पांच बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने के उपरांत आवेदन पत्र पूर्ण माना जाएगा। ब्यूरो