अंकपत्र की जांच के लिए सीएम से लगाई गुहार
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र निवासी सर्वानंद यादव ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी कर सेवानिवृति के बाद पेंशन ले रहे एक व्यक्ति के फर्जी अंक पत्र की जांच के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इकौना गांव निवासी एक व्यक्ति फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने के बाद अब पेंशन लेकर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है। मांग किया कि उसके अंक पत्र की जांच करा सरकार को हुए आर्थिक नुकसान की रिकवरी कराई जाए।