मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम अभिषेक गोस्वामी।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में मंगलवार को होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे। संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने मौजूद दोनों समुदाय के लोगों से भाईचारा का यह पर्व सब मिलजुल कर मनाने की अपील की। संबंधित विभागों को पर्व पर विद्युत और पानी की सप्लाई, साफ सफाई रखने का निर्देश दिया और लापरवाही करने की चेतावनी दी। सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने ने कोई नई परंपरा न चालू करने की अपील की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा, लालजी वर्मा, छोटू प्रसाद, स्वतंत्र गुप्ता, अबू हुरैरा, एनुअल मुजफ्फर अंसारी, प्रिंस गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।