फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भतीजे के लिए अंशुमाली तो सुगंधा तीन पुत्रियों के लिए करेंगी आदितमल की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर आमतौर पर धारणा है कि मां अपने पुत्र के दीर्घायु की कामना को लेकर इस व्रत का अनुष्ठान करती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस आस्था के महापर्व का अनुष्ठान कर इसकी महत्ता और शोभा को बढ़ा देते हैं। ऐसे ही है जनपद के कोपागंज ब्लॉक के चौबेपुर गांव के दंपति अंशुमाली और सुगंधा जो पिछले दस वर्ष से अनवरत सूर्य की उपासना के इस पर्व कर पूरे विधि विधान से छठ का व्रत रहती हैं। दंपति अंशुमाली और सुगंधा बताते हैं कि दोनों की दो पुत्रियां हैं। इसके बाद दोनों ने निश्चय किया कि अब इन दाेनों को ही सही से पालन पोषण किया जाएगा। कुछ दिन अंशुमाली के छोटे भाई संजय की शादी हुई तो सुगंधा ने देवर संजय और अर्पणा को पुत्र की कामना को लेकर छठ का अनुष्ठान किया। बस क्या था, आंगन में पुत्र की किलकारी गूंज गई। इसके बाद से पूरे परिवार का छठ को लेकर आस्था और बढ़ गई। तबसे यह परिवार गांव से आकर काशी में गंगा किनारे छठ पर्व पर सूर्य की आराधना करता है। दोनों बताते हैं कि पुत्र और पुत्री के दीर्घायु के साथ लोकमंगल की कामना को लेकर इस बार भी छठ माई का पूजन होगा। गांव में दोनों दंपति के छठ पर्व मनाने के बाद से माहौल पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां कुछ घराें तक यह पर्व सिमटा था अब उसका आकार धीरे-धीरे वृहद होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें