नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत ?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में बायोलॉजी की अनीशा राय को मिस सीपीएस और मैथ के यशदीप को मिस्टर सीपीएस का खिताब दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना जितना जरूरी है। उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कठिन परिस्थितियों में खुद पर नियंत्रण रखना। सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी विद्यालय की सबसे कीमती संपत्ति होता है। शिक्षक और विद्यार्थी एक दूसरे के बिना अधूरे होते हैं, इसलिए एक दूसरे के महत्व के लिए बराबर जिम्मेदार हैं। उप प्रधानाचार्य सविजा पीटर ने विद्यार्थियों कों शुभ कामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह, शहंशाह, शाहिद, सोनाली कैथवाश का सराहनीय सहयोग रहा।