कोपागंज के भातकोल मोड़ पर गोवंश लादकर भागने के दौरान ट्रक में भिड़ी पिकअप।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। पुलिस से बचने के लिए शुक्रवार को पशु तस्कर दो वाहनों में टक्कर मारते हुए घायलावस्था में फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पिकअप से तस्करी कर ले जाए जा रहे 17 मवेशियों को बरामद किया। इनमें से दो मृत मिले। वहीं, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को शुक्रवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली की दो पिकअप में मवेशियों को लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना पर एसओ हरेराम मौर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ डांडी के पास घेरेबंदी की। इसी दौरान मवेशी लेकर निकले तस्कर पुलिस की घेरेबंदी को तोड़ कर भागने लगे। जिस पर पुलिस उनका पीछा करने लगी। पुलिस से बचने के प्रयास में पशु तस्करों ने पहले सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो में और उसके बाद कुछ दूरी पर खड़ी डीसीएम को टक्कर मारी। पुलिस जब तक पिकअप के पास पहुंच पाती जब तक पिकअप सवार पशु तस्कर घायल अवस्था में फरार हो गए। दोनों वाहनों से 17 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि बरामद 17 मवेशियों में से दो मरे मिले हैं।