फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्राम प्रधान के रवैया से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरानासिर के ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत पोखरी की खोदाई कराई जा रही है। इसमें गांव के दर्जनों परिवारों की नाली का पानी गिरता है। ग्राम प्रधान ने बीते पंद्रह दिन पहले नाबदान को पटवा दिया। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी जमा गया है। दुर्गंध से घर में रहना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान के रवैया से क्षुब्ध ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान हृदयानंद पांडेय, योगेंद्र यादव, जवाहिर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें