फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र को घेरा

विज्ञापन
मझवारा के सेमरी जमालपुर 132केबी पर बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन करते लोगों को समझाते सीओ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मझवारा। अघोषित कटौती ने नाराज कस्बावासियों ने शुक्रवार को सेमरी जमालपुर उपकेंद्र का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम घोसी ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर वापस भेजा। शाम करीब छह बजे क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर अनिल राय, सूरज राय, नवीन राय बंटी, नरेंद्र राय, रूपेश राय, गुड्डू के नेेेतृत्व में 100 से ज्यादा ग्रामीण पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था इन दिनों 24 घंटे में बमुश्लिक 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। कटौती से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घेराव की सूचना पर घोसी एसडीएम सुरेश कुमार मौर्या पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। जिसमें सुबह 10 से शाम तीन बजे तथा शाम पांच से सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें