फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बरहदपुर गांव में नाला पाटने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्र? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बरहदपुर गांव में नाला पाट दिए जाने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो वह ब्लॉक मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। ग्रामीण सजनी देवी, कमलावती देवी, प्रभावती परमावती, विमला, दुर्गावती, फुलेश्वरी, कंचन, रामबली, चंद्रजीत, मुरारी, अभिजीत ने बताया कि गांव में अजय के घर से रेलवे लाइन के किनारे तक क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत मद से लाखों रुपए खर्च कर निर्मित नाला को गांव के ही कुछ दबंगों ने जगह-जगह मिट्टी डालकर पाट दिया है। ऐसे में गांव के दर्जनों लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बाधित हो गई है। घरों का गंदा पानी उदय प्रताप के घर से लेकर हरदेव के घर तक मुख्य सड़क पर बह रहा है। जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। समस्या को लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से कई बार फरियाद की गई लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। समस्या दो महीनों से लगातार बनी हुई है। अब तक तो यह गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुसने लगा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समस्या का समाधान एक सप्ताह के अंदर नहीं निकाला गया तो वह ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें