फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दुबारी बरहज मार्ग और पुलिया पिछले बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिया पर किया ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी-बरहज मार्ग का मरम्मत वर्षो बीतने के बाद भी न होने के चलते नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मनमनपुरा के पास विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू न होने पर ग्रामीण मधुबन तहसील पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। दुबारी ग्राम पंचायत को बरहज तक जोड़ने के लिए बना मुख्य सड़क मार्ग बीते वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। इतना ही नहीं बाढ़ से मनमनपुरा के पास पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे इस मार्ग से आवाजाही करने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण जयराम, मनोज यादव, रामसनेही चौहान, मन्नू साहनी, कमलेश, चनरी देवी, विद्यया देवी, उषा देवी, भृगु चौहान, श्यामा चौहान, गोलू, सुनील यादव, अखिलेश, अनिल और बृजेश आदि ने बताया कि कई बार तहसील दिवस जिले पर तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर मरम्मत के लिए पत्रक देने के बाद भी अबतक मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है। जबकि यह आठ किमी मार्ग मऊ तथा देवरिया जिले को जोड़ता है। चौबीस घंटा यह मार्ग व्यस्त रहता है। मरम्मत न होने से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बारिश सीजन में यह परेशानी ओर बढ़ेगी, इस मार्ग से आवाजाही करना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें