फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज।ब्लाक क्षेत्र के काछीकला ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में बदहाल बिजली आपूर्ति से आजिज होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने की मांग को लेकर अवर अभियंता को पत्रक सौंपा। कोपागंज क्षेत्र के कछिकाला के चौहान बस्ती में लगा 25 के वी का ट्रांसफार्मर से चौहान बस्ती के 50 घरो में बिजली आपूर्ति होती है। इसके अलावा कई किसान मोटर आदि चलाकर अपने खेत की सिंचाई करते है।इस ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड के चलते आये दिन फाल्ट होने से विद्युत् सप्लाई घंटो के अलावा दिनों तक बाधित रहती है। इस समस्या से आजिज होकर शुक्रवार को राम करण चौहान, पृथ्वी राज चौहान, हरिश्चंद्र, रामसमुझ, गोलू चौहान मुन्ना चौहान, कपिल, विनीत, घनश्याम चौहान ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर में बार बार खराबी होने से दशहरा नवरात्री कर त्यौहार अंधेरे में विताना पड़ा। कई बार सुचना बिजली विभाग के अधिकारियो को दे दी गयी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। चेताया कि उनकी मांग पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें