फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत की मठिया हरिजन बस्ती में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिजली विभाग ने हरिजन बस्ती पुरवा में पोल तो लगा दिया लेकिन तार नहीं खींचा।
विज्ञापन

दुबारी गांव की मठिया हरिजन बस्ती पुरवा में दर्जनों घरों तक बांस के सहारे तार खींचकर बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विभाग ने तीन वर्ष पूर्व बिजली के पोल तो गाड़ दिए लेकिन तार नहीं खींचा।
प्रदर्शन कर रहे लक्षन प्रसाद, रसमुनिया देवी, कमलावती, महेश, बलिराम, रामदयाल, विभूति, रविंद्र नाथ, रमावती, हरिंद्र तिलकधारी, बुच्ची देवी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पुरवे में दर्जनों घरों तक बांस के सहारे तार खींचे गए हैं। इससे तारी ढीले होकर लटक रहे हैं। तेज हवा से लटकते तारों में स्पार्किंग होती है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत सब स्टेशन मोलनापुर के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ओझा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। यह कार्य परियोजना में दिया गया है जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें