शाम में लौटा तो माता-पिता ने विरोध किया। यह बात दिलीप को नागवार गुजरी। कहासुनी में वो अपना आपा खो बैठा और लोहे की रॉड से माता-पिता पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दिलीप फरार हो गया। लहूलुहान दंपती मुन्नीलाल और अमेरिका को आननफानन कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात अमेरिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल मुन्नीलाल की तहरीर पर आरोपी बेटे दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।