कोपागंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से भागे किशोर को पुलिस ने बीते बुधवार को कानपुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवास किशोर पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर बीते आठ जुलाई को घर से भाग गया था। बेटे के काफी देर से घर में दिखाई नहीं देने पर माता-पिता परेशान हो गए। उसके दोस्तों, आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने नौ जुलाई को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन के दौरान कानपुर जिले के विधनो थाना क्षेत्र के एक गैरेज में किशोर के होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने किशोर को वहां से लाकर परिजनों को सौंप दिया। बेटे को सही सलामत पाकर माता-पिता काफी खुश हैं।