फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रोडवेज स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और उनके मान सम्मान की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां की कानून और व्यवस्था बेहद चिंताजनक हो गई है। वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं, जैन, बौद्ध, पारसियों के विरुद्ध उनके मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनके घर जलाए जा रहे है जो बेहद चिंताजनक है। इस दौरान सुजीत कुमार सिंह, पारसमणि सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, उईश्वर दयाल सेठ, धीरज गोस्वामी, चंदन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें