फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंदिर की भूमि पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा युसुफपुर स्थित ठाकुर राम जानकी मंदिर की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक के युसुफपुर स्थित ठाकुरजी (रामजानकी) मंदिर है। जमीन खतौनी में ठाकुर महाराज के नाम से अंकित है। जिसे सम्मानित जनों ने अपनी-अपनी जमीन ठाकुर जी को दान कर दिया था। ग्राम प्रधान ठाकुर जी की जमीन का स्वयं धन वसूल करते हैं। मंदिर पर एक ब्राह्मण रहते थे उन्हें भगा दिया और पूरी जमीन अपने कब्जे में कर लिया। 14 जनवरी को मंदिर की साफ-सफाई के लिए जब श्रद्धालु इकट्ठा हुए तो सार्वजनिक शौचालय देख सभी भड़क गए किसी तरह मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मध्य में सार्वजनिक शौचालय की जमीन चिह्नित कर गड्ढा भी खोदा गया था। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा धोखे से अवैध निर्माण मंदिर की जमीन में करा दिया गया। शुक्रवार को ग्रामीण पीयूष राय, सुमेर राजभर, भीम राजभर, शिवलोचन राजभर सहित अनेक ग्रामीण हस्ताक्षर युक्त पत्रक मुख्य विकास अधिकारी को देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें