कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर कार्यकत्रियों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कंचन राय ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 120 दिन के भीतर सेवा शर्तों में सुधार व सम्मान जनक मानदेय देने का वादा किया गया था। लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री के कार्यकाल का साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना जैसी भयावह महामारी में जी जान लगाकर बिना अपनी परवाह किए कार्य किया। चेताया कि सेवा शर्तों और सम्मानजनक मानदेय देने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरती तो आगामी विधानसभा चुनाव में आंगनबाड़ी कर्मचारी भारी विरोध करेंगे। जिला मंत्री अनीता प्रजापति ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभी ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से बिंदुमती राय, प्रेमा सिंह, रीना यादव, सितारा देवी, मंजू राय, संध्या सिंह, हेमलता आदि रहे.