फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के बाद अब आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी योजना में सूचीबद्ध सरकारी और सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगी। इस योजना के तहत कोरोना, कैंसर, किडनी, हार्ट, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना ट्रांसप्लांट, निःसंतानता, मोतियाबिंद जैसी कई गंभीर बीमारियों का मुफ्त में इलाज हो सकेगा। केंद्र सरकार ने अपनी अंतरिम बजट में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्पर्स और आशा कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया है। अब आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स और हेल्पर्स मुफ्त इलाज और मेडिकल हेल्थ केयर से संबंधित सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे। अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एमएसएमई को पर्याप्त और समय पर वित्त देना सरकार की प्राथमिकता है। इस योजना के तहत जो परिवार आते हैं वह हर साल पांच लाख तक निशुल्क इलाज, मेडिकल हेल्थ केयर का लाभ उठा सकते हैं। वित्त मंत्री ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस निर्णय पर आभार प्रकट किया। कहा कि इससे आंगनबाड़ी के साथ अन्य सभी का मनोबल बढ़ेगा। जनपद की आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष कंचन राय ने सरकार के इस निर्णय पर आभार प्रकट किया। मांग किया कि सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें