फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अराजक तत्वों ने हाॅटबाजार का दरवाजा तोड़ा, ग्राम प्रधान ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोपागंज। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गंगुआबारी में अज्ञात अराजक तत्वों ने अंत्येष्टि स्थल पर बने सामुदायिक शौचालय और पुरवा भैरोपुर में बने हाट बाजार के रजिस्ट्रेशन रूम का दरवाजा और जंगला तोड़ दिया। अंदर घुसकर लगे सामानों को नुकसान पहुंचाया है।
इस दौरान मनरेगा के तहत हुए पौधारोपण की सुरक्षा के लिए लोहे के एंगल को भी चुरा लिया। ग्राम प्रधान ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान करने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र और घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गंगुआ बारी में अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार में आने वालों लोगों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ कर अंदर लगे नल टंकी आदि को तोड़ दिया। ग्राम सभा के पुरवा भैरोपुर स्थित हाट बाजार में बने रजिस्ट्रेशन रूम का दरवाजा और जंगला भी तोड़ दिया गया तथा उसमें रखा सामान इधर उधर फेंक दिया। ग्राम प्रधान सीता राम चौहान ने पुलिस को अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें