फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोडवेज के अगले हिस्से में फंसी वृद्ध, 15 मीटर तक घसीटने से टूटी हड्डियां, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसीपुर गांव के पास लखनऊ से बलिया जाने वाले राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम छह बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में वृद्ध को मोहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर लेकर गए। जहां से वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नेवासी देवी (70) पत्नी जगदीश मौर्य निवासी ग्राम धर्मसीपुर सोमवार की देर शाम को करीब छह बजे राजमार्ग के किनारे से सड़क को पार कर दूसरी तरफ जा रही थी। तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने वृद्ध को टक्कर मार दी। बस वृद्ध के फंसने से उसे 15 मीटर तक घसीटती रही। इससे कमर के नीचे की सभी हड्डियां टूट गईं। लोगों के शोर मचाने के बाद को रोककर वृद्ध को बस के निचले हिस्से से निकाला गया। इस दौरान 10 मिनट तक रोडवेज बस रुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची थी। वृद्ध को परिजन एंबुलेंस की मदद से मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक में जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के तीन पुत्र थे। एक बेटे भुवाल की सात महीने पहले मौत हो गई थी। एक बेटा भरत अपने ननिहाल में रहता है। जबकि शत्रुघ्न मुंबई में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। मृतक की बहू बेबी मौर्य ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें