फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना: सरोवरों की खुदाई का काम काफी धीमा

विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव के पहाड़ीपुर में अमृत सरोवर की हो रही खुदाई।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। शासन द्वारा जल संरक्षण और सुंदरीकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में ‘अमृत सरोवर योजना’ के तहत फतेहपुर मंडाव में तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। ग्राम पंचायतों में सरोवरों की खोदाई की गति काफी धीमी है। ऐसे में बारिश के पूर्व इनका निर्माण पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। बारिश से पूर्व सरोवरों की खोदाई का काम पूरा न हो पाने की स्थिति में सरोवर औचित्यहीन साबित होंगे। शासन ने मई माह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के ताल व पोखरों को सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके तहत विकास खंडों के नौ गांवों में खोदाई शुरू हो गई। जल व पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में चल रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत तालाब व पोखरों को 15 अगस्त तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अमृत सरोवरों पर स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण किया जा सके। शासन से जारी सूची के अनुसार फतेहपुर विकास खंड के कुल नौ पोखरों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाने की तैयारी चल तो रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ काम नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। कहीं साफ-सफाई तो कहीं मिट्टी खोदाई का कार्य चल रहा है। मौसम विज्ञानी इस वर्ष 20 जून तक मानसून आने की प्रबल संभावना जता रहे हैं ऐसे में यदि सरोवरों की खोदाई पूर्ण होने के पूर्व यदि बारिश हो गई तो फिर अमृत सरोवर योजना का कार्य न सिर्फ अधर में लटक जायेगा बल्कि मिट्टी भी पानी के साथ बहकर पुन: वहीं पहुंच जाएगी, जहां से खोदकर निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें