फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कांड की दोषी डॉ. अल्का राय का अस्पताल कुर्क

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित डा.अलका राय का श्याम संजीवनी अस्पताल।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मुख्तार अंसारी की मदद कर फंसी जिले की महिला डाक्टर अल्का राय के अस्पताल सहित 2.67 करोड़ की संपत्ति सोमवार को बाराबंकी पुलिस ने कुर्क की। तीन घंटे तक चली कार्रवाई में जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। सोमवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बाराबंकी से पहुंची पुलिस ने फर्जी एंबुलेंस मामले की दोषी डॉ. अल्का राय के बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर सहित 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान एसडीएम सदर हेमंत चौधरी, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा व कोतवाल संजय त्रिपाठी टीम के साथ अस्पताल पर आवश्यक सूचना व कुर्की का बोर्ड लगाया। एक दिन पहले से ही उनके अस्पताल को सील करने की चर्चा शुरू हो गई थी। बाराबंकी पुलिस की टीम रविवार की देर रात जिले में पहुंची थी। सोमवार को सुबह अधिकारियों से सारी औचारिकता पूरी कराने के बाद टीम शहर कोतवाली पहुंची। जहां टीम के साथ दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीएम, सीओ सिटी, शहर कोतवाली संजय त्रिपाठी बलिया मोड़ पहुंचे। यहां शाम साढ़े पांच बजे तक कुर्की की कार्रवाई होती रही। कार्रवाई पूरी कर पुलिस टीम देर शाम बाराबंकी रवाना हो गई। उधर, कार्रवाई के बाद डॉ. अल्का राय ने मीडिया से कहा कि मेरे पास प्रमाण है, इसकी जानकारी भी पुलिस को दी जा चुकी है। आरोप लगाया कि उनसे आज तक कोई बात करने को तैयार नहीं है, केवल कार्रवाई की जा रही है। कुर्की की कार्रवाई पर कहा कि इससे अब वह बेघर हो गई हैं। सदर एसडीएम हेमंत चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की कराए जाने का निर्देश था। बाराबंकी से पहुंची पुलिस ने डॉ. अलका राय की संपत्ति कुर्क की और वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें