मऊ। जिले में 10वीं और 12वीं परीक्षा में अव्वल मेधावियों का सम्मान सोमवार को नगर के रोडवेज स्थित आशीर्वाद मैरिज हाॅल में किया जाएगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से अचीवर्स अवार्ड दिया जाएगा।कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के जिला टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के प्रायोजक विद्यालयों के दोनों कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी की असिस्टेंट प्रोफेसर रचना सिंह छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी टिप्स देंगी। अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन है। सह प्रायोजक लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हॉस्टल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण इंटर कॉलेज, किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्रेट हर्ट स्कूल हैं। अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों 8765738300 और 9528031748 पर संपर्क करें।