घोसी। कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री के अपहरण के आरोप में बुधवार की रात तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। महिला द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते 30 सितंबर को अनीश नाम के युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। इसमें युवक की मां अजमेरी और पिता हाशिम अहमद भी शामिल हैं। इस विषय में युवक के घर जाकर पूछने पर उसके माता पिता गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा देते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी।