फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रार्थना सभा के नाम धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतीला में रविवार दोपहर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच जिला प्रभारी भानू और जिला अध्यक्ष अतुल राय के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं हंगामा किया। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन के हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस की टीम ने मौके पर लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। वहां मौजूद लोगों ने धर्मांतरण की बात से इनकार कर दिया। पुलिस की जांच में वहां पर धर्मांतरण से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामाग्री नहीं पाई गई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने कहा कि धर्मांतरण की सूचना मिली थी लेकिन कोई ऐसी बात नहीं मिली लोग प्रार्थना कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें