फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान

विज्ञापन
दोहरीघाट में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह को स्वागत करते कार्यकर्ता? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। लौहरी माता मंदिर चौक पर बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया। डॉ. धर्मेंद्र सिंह और चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गणेश पंडाल में दर्शन-पूजन किया। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्हें सम्मान केवल इसी पार्टी में मिलता है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है। विकास कार्य तेजी हो रहे हैं। भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान हैं। हम सभी के लिए पहले राष्ट्र है।आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों को जीत कर नया इतिहास लिखेगी। इसके मुख्य भूमिका मे बूथ स्तर से लेकर सभी कार्यकर्ता होंगे। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।बूथ समिति का सदस्य भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। इस दौरान, पंकज मद्धेशिया, रामप्रसाद सोनकर, भरत, पप्पू गुप्ता, विकास, बबलू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें