फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

Thu, 31 Dec 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित संगठन के कार्यालय पर गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जिले के अनुसूचित जनजाति के नवनिर्वाचित 11 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा 22 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शत्रुघ्न गोंड ने कहा कि पहली बार अनुसूचित जनजाति के लोगों को पंचायत चुनाव में जीत का तोहफा मिला है।

ऐसे में जनप्रतिनिधियों को मेहनत से काम कर विकास गति को तेज करने की जरूरत है। तभी हम लोगों का जनाधार बढ़ सकता है। इसी क्रम में भोला शाह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

 इस अवसर पर रामकुंवर गोंड, संत लाल गोंड,  चंद्रभान गोंड, रामनिवास प्रसाद, आदित्य गोंड, ओमनाथ गोंड आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें