जिला सहकारी विकास संघ के सभी संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी जिला सहकारी संघ तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसमें नौ निर्वाचन क्षेत्रों से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। आठ निर्वाचन क्षेत्रों से मात्र एक-एक नामांकन होने के कारण यह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि एक निर्वाचन क्षेत्र दोहरीघाट से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से एक प्रत्याशी रोशन पुत्र फौजदार का नामांकन अवैध हो जाने के कारण अब यहां के प्रत्याशी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी निर्वाचन के अगले चरण में 13 जून को संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चयन करेंगे।