फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले के 12 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति विषय पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. नंद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद में 10 अगस्त को समस्त सरकारी स्कूलों, मदरसा, प्राइवेट स्कूलों, आंगनवाड़ी, आदि में संचालित किया जाएगा। जिसके तहत एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जाएगी। इसके साथ ही अभियान के दौरान छूटे बच्चों को 14 अगस्त को माप अप दिवस के दिन गोली खिलाई जाएगी। बताया कि इस वर्ष जनपद में 12 लाख 54100 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाने का लक्ष्य राज्य मुख्यालय से प्राप्त है। जनपद में 5 अगस्त तक समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक लेवल अभिमुखीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें