नगर के सहादतपुरा में संसद में भाषण देने जाने से पहले छात्रा आकर्षिका पांडेय को सम्मानित करते व्य?
- फोटो : MAU
मऊ। शहर के मुंशीपुरा निवासी आकर्षिका पांडेय का नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठान वर व्यापारी गिरधर अग्रवाल ने बुके और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आकर्षिका पांडेय को महात्मा गांधी जयंती पर देश की संसद में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद उनकी इस उपलब्धि पर जिले के सभी लोगों में हर्ष है। सम्मानित करने के बाद व्यापारी गिरधर अग्रवाल ने कहा की हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बिटिया हर कदम पर सफलता प्राप्त करें। देश के सभी बच्चों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें। संवाद