फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया क्रिकेट क्लब ने किया गोल्ड कप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के डोमनपुरा इस्लामाबाद के मैदान में चल रही गोल्ड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गिलमान प्रधान क्रिकेट क्लब बंदी कला तथा मऊ एयर इंडिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एयर इंडिया क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 रनों से प्रधान क्रिकेट क्लब को हराकर गोल्ड कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में 31 रन बनाने वाले सरफराज को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में 60 रन और सात विकेट लेने वाले अब्दुल्लाह को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल अंसारी ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट समाज में आपसी सौहार्द के लिए बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के हौसलों को बल मिलता है। वहीं दूसरी तरफ आपसी भाई चारा और मोहब्बत परवान चढ़ती है। विशिष्ट अतिथि शाहिद लारी ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान नसीम अहमद, कमरूल इस्लाम,आफताब आलम, महफुजुर्रहमान, वीरेंद्र, दीपक, अभिषेक, वसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें