फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज के दोस्तपुला में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। मोहल्ला दोस्तपुरा में शुक्रवार की दोपहर अघोषित कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि विभागी लापरवाही से वह गर्मी में परेशान हो रहे हैं। दो महीने से रात हो या दिन आने जाने का शेड्यूल ही नहीं है। दो से तीन घंटे ही विद्युत् आपूर्ति हो रही है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।सबसे दयनीय स्थिति लोगों के पीने के पानी के पानी बनी हुई है। जबकि इस जटिल समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। वही बुनकरों के बुनाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित है तो अन्य बिजली पर आश्रित छोटे कारोबारी परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार बार बिजली कटौती को लेकर जल्द ही ऊर्जा मंत्री को पत्रक दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पवन वर्मा, फ़िरोज अहमद ,कन्हैया वर्मा ,त्रिभुवन गुप्ता ,जवाहर मद्देशिया ,सुभाष राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें