फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज दो की लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अमृत योजना के तहत दो वार्डों बकवल और परदहा में निर्माणाधीन पेयजल योजना अपने अंतिम पड़ाव पर है। अक्तूबर माह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद 20 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा मिल सकेगी। योजना मार्च 2021 में पूरी होनी थी लेकिन बजट के अभाव में विलंब हुआ। अब तक 80 फीसदी से ज्यादा कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा होने की संभावना जता रहे हैं। करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले नगर पालिका के बेलबसिया, भदेसरा, बकवल तथा परदहा वार्ड में पेयजल योजना नहीं थी। यहां अमृत योजना के तहत वर्ष 2018 में पेयजल योजना कार्य शुरू कराया गया। तत्कालीन कार्यदायी संस्था जलनिगम ने बेलबसिया तथा भदेसरा में एक वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने के साथ 50 किमी पाइप लाइन बिछा दी। इसके बाद करीब 18 हजार की आबादी को पानी मिलना शुरू हो गया लेकिन बकवल तथा परदहा में अब तक काम पूरा नहीं हो सका। सूत्रों की माने तो शासन द्वारा कार्यदायी संस्था जलनिगम के दो हिस्से ग्रामीण और शहरी होने के बाद अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम मऊ ग्रामीण से लेकर आजमगढ़ जलनिगम नगरीय को जिम्मेदारी दी गई। आजमगढ़ जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि दोनों वार्डों में पेयजल योजना अक्तूबर 2022 तक पूरी करनी है। अब तक 80 फीसदी का कार्य पूरा हो चुका है, समय सीमा के भीतर दोनों वार्डों में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें