फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिता के निधन के बाद आए बेटे ने मां बड़े भाई को पीटा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना कोतवाली के सहादतपुरा निवासी दमयंती पांडेय की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम छोटे बेटे अरुण कुमार पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरुण परिवार सहित प्रयागराज रहता है। सात सितंबर को उसके पिता विजय बहादुर पांडेय का निधन हो गया। पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आया। अंत्येष्टि बड़े बेटे वरुण कुमार पांडेय ने की। उसके बाद जबरदस्ती घर में आकर अरुण रहने लगा।रविवार सुबह 9:30 बजे अरुण ने बड़े भाई वरुण और उसकी पत्नी को गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों को पीटा रोकने पर मां को भी पीटा। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें