फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ की ये शादी बनी चर्चा का विषय: पति को तलाक देकर दो बच्चों की मां ने हिंदू धर्म अपनाया और फिर प्रेमी के साथ..

Fri, 09 Dec 2022 06:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी (22 वर्षीय) मुस्लिम महिला नगमा का चार साल पूर्व बाराबंकी जनपद निवासी युवक से निकाह हुआ था। निकाह के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। इसके बाद जब वह मायके आई तो मुहल्ले में ही रहने वाले दूसरे धर्म के पवन चौहान से प्यार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबादगोहना में युवक के प्रेम में पागल एक महिला ने अपने शादीशुदा जीवन की तिलांजलि ही नहीं दिया, बल्कि पति से तलाक लेकर अपने दो बच्चों को भी पति के पास छोड़ दिया। बाद में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया।  नगमा से नेहा बनकर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मंदिर में अपने प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। युवक और  युवती के इस निर्णय की क्षेत्र में काफी चर्चा है।

विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी (22 वर्षीय) मुस्लिम महिला नगमा का चार साल पूर्व बाराबंकी जनपद निवासी युवक से निकाह हुआ था। निकाह के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। इसके बाद जब वह मायके आई तो मुहल्ले में ही रहने वाले दूसरे धर्म के पवन चौहान से प्यार हो गया। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इस कदर बढ़ा कि दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। बात यहां तक पहुंची कि महिला अपने पति से तलाक लेकर पवन से शादी करने पर अड़ गई। उधर पवन भी नगमा के प्यार में अंधा हो गया। घरवालों की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। काफी समझाने  के बाद भी युवक और महिला अपना कदम वापस खींचने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन

marriage demo, shadi, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
इस बीच महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी मातृत्व ममता से अलग करते हुए पति के हवाले कर दिया। दोनों एक दूसरे से शादी करने पर अड़ गए तो युवक के परिवार वालों को यह निर्णय रास नहीं आया और वह इसका विरोध करने लगे। लेकिन पवन भी नगमा के प्यार को खोने को तैयार नही था। लाख समझाने के बाद भी  वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ और जान देने पर उतारू हो गया।
धीरे-धीरे इस बात की चर्चा जोर पकड़ी  तो कस्बा के कुछ समाजसेवियों ने दोनों परिवारों से बातचीत की तो नगमा अपना मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में नेहा बन गई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गुरुवार को देर शाम मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के स्थित एक मंदिर पर हिंदू रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न करा दिया गया। शादी को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें