मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की शाम दुकान मालिक के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 1 दिसंबर 2024 की है। मामले में 4 माह 23 दिन बाद कार्रवाई हुई है। दर्ज मुकदमे के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पुराने स्टेट बैंक की गली में किराये के मकान में वह अपने भाई सम्स रजा के साथ सिलाई कढ़ाई और रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। 1 दिसंबर 2024 की भोर में दुकान मालिक मंसूरउलहक ने दुकान का ताला और पूर्वी दीवार तोड़कर तीन कढ़ाई मशीन, सात लाख रुपये के कपड़े, रेशमी कढ़ाई की साड़ियां आदि सामान चोरी कर ली। सुबह आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे तो नया ताला लगा था, दीवार भी टूटी हुई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो कार्रवाई हुई। संवाद