फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 25 साल बाद बदहाल संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग शुरू

विज्ञापन
दरगाह में गांव को दरगाह अमिला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क निर्माण से राहत ।संवाद
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बदहाल संपर्क मार्ग का सुंदरीकरण कराने में 25 साल से अधिक का समय लग गया। दरगाह गांव को दरगाह-अमिला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बदहाल संपर्क मार्ग का आधे से अधिक सुंदरीकरण कार्य हो चुका है। दो-तीन दिनों में लगभग 300 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 25 साल पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान आलमगीर उर्फ नन्हे भाई के कार्यकाल में इस मार्ग पर पहली बार खड़ंजा कार्य कराया गया। उसके बाद मार्ग की स्थिति दिन ब दिन बदहाल होती रही। गांव के श्रीराम राजभर और इंद्रदेव शर्मा का कहना है कि वर्षों तक उन्होंने मार्ग के लिए आवाज उठाई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम के प्रयास से मार्ग पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू हुआ। ग्रामीण हरि राजभर, राम श्रृंगार, मंटू यादव, सेराज अहमद, पिंटू यादव और अशरफ अली ने खुशी जताते हुए कहा कि 25 साल बाद हमारी मांग मान ली गई हैं। अब आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें