मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद तिवारी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही विरोध दिवस मनाएंगे और अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।